हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 July 2021

खंड शिक्षा अधिकारी को बताया मौत का जिम्मेदार:- बीईओ कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर ने जहर खाने से पहले लिखा था सुसाइड नोट


कानपुर। कृपया सभी लोग मुझे माफ कर देना....। मैंने जहर खाकर आत्महत्या = की है, जिसका असली जिम्मेदार सिर्फ और सिर्फ चौबेपुर के खंड शिक्षा अधिकारी हैं। कृपया उसको सजा दिलाकर मेरे साथ न्याय कीजिएगा...। इन बातों को सुसाइड नोट में लिख कर चौबेपुर बीईओ (ब्लॉक एजूकेशन ऑफिसर) कार्यालय में तैनात कंप्यूटर अपरेटरसहुल गौतम ने शुक्रवार को खुदकुशी की थी। यह सुसाइड नोट पुलिस को मिला है।

नौबस्ता के ब्लॉक कृष्णा कृति अपार्टमेंट में कानपुर देहात मंडी के सचिव सुधीर सिंह के भाई राहुल गौतम ने जहर खाकर जान दी थी। शनिवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट मिला है। परिजनों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी खंड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह पटेल में बताया कि राहुल से कभी उनका विवाद नहीं हुआ था। वह मानसिक तनाव में रहते थे। शिक्षकों से उगाही के आरोप भी राहुल पर थे। उनका एक दिन पहले ही चौबेपुर से बिल्हौर ट्रांसफर हो चुका है। इस संबंध में बीएसए डॉ. पवन तिवारी ने बताया कि राहुल ने कभी उनसे इस संबंध में कोई शिकायत नहीं की। विभागीय जांच कराने के बाद कार्रवाई करेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more