हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

12 October 2021

शिक्षक ट्रांसफर 2021: शहरी सीमा में स्कूलों का नहीं होगा आवंटन


पारस्परिक तबादले से एक से दूसरे जिलों में गए परिषदीय शिक्षकों को आठ महीने बाद मंगलवार को स्कूल आवंटित होंगे। खास बात यह कि इन्हें नगर निगम सीमा विस्तार के कारण शहर में शामिल हो चुके स्कूल आवंटित नहीं होंगे। बेसिक शिक्षा परिषद ने वेबसाइट पर ऐसे स्कूलों को आवंटन सूची से बाहर कर दिया है। सूची अपडेट नहीं होने के कारण पिछली बार अंतर जनपदीय तबादले से आए कई शिक्षकों को शहरी सीमा में शामिल हो चुके स्कूल आवंटित हो गए थे।

प्रयागराज में सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय में मंगलवार को 11 बजे आधार कार्ड के साथ शिक्षकों को बुलाया गया है। शासन ने 17 फरवरी को परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के 4868 शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों का अंतर जनपदीय पारस्परिक स्थानान्तरण किया था। पिछले आठ महीने से ये शिक्षक बीएसए कार्यालय में हाजिरी लगा रहे थे। मंगलवार को इन शिक्षकों से ऑनलाइन विकल्प लेने के साथ ही स्कूल आवंटन जारी कर दिया जाएगा।

इसके तीन दिन के अंदर उन्हें आवंटित स्कूल में कार्यभार ग्रहण करना होगा। प्रयागराज में 100 से अधिक शिक्षक काउंसिलिंग कराएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more