हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 October 2021

संस्कृत विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू


वाराणसी। जिले के संस्कृत विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षकों के पदों पर संविदा पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में इसके लिए साक्षात्कार भी चल रहा है। सोमवार को प्रक्रिया खत्म हो जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि कुल 29 पदों के लिए 363 आवेदक हैं। साक्षात्कार की प्रक्रिया खत्म होने के बाद
शासन के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच रविवार को भी कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में साक्षात्कार की प्रक्रिया देर शाम तक चलती रही।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more