हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 December 2020

69000 शिक्षक भर्ती में 12 दिसंबर को आवंटित होंगे स्कूल

फीरोजाबाद:- नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को 12 दिसंबर से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। बेसिक शिक्षा की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार द्वारा भेजे गए पत्र के बाद विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।

प्रभारी बीएसए ने बताया कि पारदर्शिता बनाए रखने के लिए डीएम द्वारा नामित अधिकारी की देखरेख में नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को स्कूल आवंटन होंगे। इस दौरान सभी को अपने पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। किसी भी स्कूल में आरटीई के मानकों से अधिक शिक्षकों की तैनाती नहीं की जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more