UpdateMarts•Com
Follow Channel

24 June 2021

TGT-PGT:- विज्ञापित पद पर समायोजन का भेज दिया गया प्रस्ताव, जिला विद्यालय निरीक्षकों की लापरवाही से फंसा समायोजन


अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी और पीजीटी 2016 के चयनित लेकिन विभिन्न कारणों से तैनाती से वंचित शिक्षकों का समायोजन डीआईओएस की लापरवाही से फंसा है। जो प्रस्ताव भेजे हैं उनमें कुछ में दूसरे स्कूल में रिक्त पद की सूचना नहीं है तो कुछ ने 2021 की भर्ती में विज्ञापित पदों पर ही समायोजन का प्रस्ताव भेज दिया है।


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की नियमावली के अनुसार विज्ञापित पदों पर समायोजन हो ही नहीं सकता। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार भी अधिवाचित पदों को किसी अन्य स्रोत से भरा नहीं जा सकता। चयन बोर्ड ने उप सचिव नवल किशोर ने 18 जून को संबंधित डीआईओएस को पत्र लिखकर 29 जून तक फिर से समायोजन का प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बोर्ड ने 2016 विज्ञान में चयनित 72 शिक्षकों को 15 जून और 13 को 8 फरवरी को समायोजित किया था। 2016 में चयनित 200 जनशक्ति में पद कम होने, पदोन्नति, स्थानान्तरण, मृतक आश्रित की नियुक्ति होने, अल्पसंख्यक होने, विषय की वित्तविहीन मान्यता होने, तदर्थ शिक्षक कार्यरत होने आदि कारणों से तैनाती नहीं पा सके हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more