हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

10 July 2021

कोर्ट के आर्डर का पालन न करने पर बीएसए को अवमानना नोटिस


प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज संजय कुशवाहा को अवमानना नोटिस जारी किया है और आदेश का एक माह में पालन करने का निर्देश दिया है।


कोर्ट ने कहा है कि बीएसए के खिलाफ प्रथमदृष्टया अवमानना का
केस बनता है। यह आदेश न्यायमूर्ति सुनीत कुमार ने मंजुल श्रीवास्तव की अवमानना याचिका पर दिया है। याचिका पर अधिवक्ता घनश्याम मौर्य ने बहस की। कोर्ट ने मृतक आश्रित कोटे में विवाहिता पुत्री याची की नियुक्ति पर विचार करने का निर्देश दिया था। जिसका पालन न करने पर यह याचिका दायर की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more