हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 October 2021

परिषदीय स्कूली बच्चों से ढुलाई जा रहीं किताबें, शिकायत


शाह। कंपोजिट विद्यालय शाह के बच्चों से किताबें ढुलाई जा रही हैं। बच्चों को किताबों के बंडल सिर पर उठाकर वाहनों में लादने को मजबूर किया जा रहा है। किताबें वितरण की समयावधि समाप्त हुए 10 दिन बाद भी बीआरसी में किताबों का वितरण चल रहा है।



बीएसए कार्यालय से शत प्रतिशत किताबें सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों में पहुंच चुकी हैं। ब्लाक संसाधन केंद्रों से स्कूल तक किताबें पहुंचाने की समय सीमा 12 अक्तूबर तय थी, लेकिन अभी तक बीआरसी शाह में किताबें डंप हैं। शुक्रवार को भी कई स्कूलों के लिए किताबें बांटी गई। खास बात तो यह है कि मासूम बच्चों से इनकी ढलाई कराई जा रही है। छोटे-छोटे बच्चे स्टोर से निकालकर किताबों के बंडल वाहनों में लादकर दूसरे स्कूलों में पहुंचा रहे हैं।



बीएसए संजय कुशवाहा का कहना है कि किताबें हर हालत में 12 अक्तूबर तक स्कूलों में पहुंचाना था। अगर किसी बीआरसी में किताबें डंप हैं, तो पूरी तरह से गलत है।



बच्चों से ऐसा कराना अपराध है। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more