हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 June 2024

एप डाउनलोड करते ही खाते से उड़े चार लाख

 प्रयागराज। साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सिविल लाइंस से एक कारोबारी संग चार लाख की ठगी का मामला सामने आया है। दामोदर सैट एल्गिन रोड स्थित तुलसियानी अपार्टमेंट में रहने वाले प्रिटिंग पेपर के कारोबारी ने पुलिस को तहरीर दी।


एक जून को फेसबुक पर बिग बाजार का एप दिखा तो उन्होंने ऑफर के चक्कर में डाउनलोड पर लगा कर फोन रख दिया। वह खाना खाने जा ही रहे थे कि एक ओटीपी आया, उसे कहीं शेयर भी नहीं किया। इसके बावजूद थोड़ी ही देर बाद सात बार में उनके खाते से चार लाख कटने के मैसेज आए। तभी कीडगंज स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर का उनके पास फोन



आया। उनके संबंध अच्छे होने की वजह से उन्होंने बताया कि आपका फोन हैक कर लिया गया है, जल्दी से बंद कर दो। मैनेजर ने साथ ही यह भी बताया कि उनके डेबिट कार्ड की लिमिट एक लाख थी। लेकिन, शातिरों ने फोन हैककर उसकी लिमिट चार लाख करा दी। फिलहाल, पीड़ित ने खाता सीज करा साइबर क्राइम ब्रांच में शिकायत की है। संवाद



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more