UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 August 2024

घर नहीं पहुंचा बच्चा, तलाश हुई तो स्कूल में बंद मिला



जानसठ (मुजफ्फरनगर)। गुर्जरहेड़ी गांव के प्राइमरी स्कूल में पढ़ने वाला कक्षा एक का अनुसूचित जाति का छात्र छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने काफी देर तक तलाश की। कई घंटे बाद बच्चा स्कूल के एक कक्ष में बंद मिला। उसके बाद शिक्षिका के परिजन चॉबी लेकर पहुंचे तब बच्चे को निकलवाया गया।
बीएसए संदीप कुमार चौहान ने मामले की जांच
शुरू करा दी है। पीड़ित के पिता अर्जुन की ओर से थाने में तहरीर दी है। जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। बीएसए देर शाम इस प्रकरण की जांच के लिए पहुंचे। उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more