हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 August 2024

आज पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश के आसार, इन जिलों में अलर्ट जारी



लखनऊ। सावन में मानसून अपनी पूरी रंगत में है और समूचे प्रदेश में इसका असर दिख रहा है। रविवार को भी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश की संभावना है।

शनिवार को बस्ती, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, सुल्तानपुर, बलिया, इटावा आदि इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक पिछले दिनों के मुकाबले रविवार को पूरे प्रदेश में खासकर पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में मध्यम से भारी बारिश के संकेत हैं



कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, बस्ती, गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बरेली, पीलीभीत।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more