हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 August 2024

तथ्य छिपाके शिक्षिका ने कोटे से नौकरी पाई, नियुक्ति रद्द

लखनऊ, । लखनऊ विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बैठक में ईडब्ल्यूएस कोटे में नियुक्त एक शिक्षिका की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है। जांच में शिक्षिका पर आरोप सही पाए गए थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्य परिषद में नियुक्ति रद्द करने का फैसला लिया गया।



एलयू में शुक्रवार को कार्य परिषद बैठक में विधि संकाय में नियुक्त डॉ. किरन सिंह की नियुक्ति को रद्द कर दिया गया है। शिक्षिका ने ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत आरक्षित पद पर आवेदन किया था। विश्वविद्यालय की चयन समिति ने सभी प्रक्रियाओं के बाद शिक्षिका का चयन किया था। इसी बीच कुलपति से शिकायत की गई कि डॉ. किरन ने गलत तरीके से नौकरी हासिल की है। वह ओबीसी श्रेणी में आती हैं लेकिन उन्होंने ईडब्ल्यूएस कोटे से आवेदन किया था। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान ओबीसी कोटे का लाभ लिया था। जबकि नौकरी के लिए ईडब्ल्यूएस का। वह ईडब्ल्यूएस कोटे में व्यवस्था के तहत आवेदन की हकदार नहीं थी।


कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि जांच समिति बनाई गई थी। समिति ने पूरी जांच कर रिपोर्ट में साफ किया कि शिक्षिका पर आरोप सही हैं। लिहाजा नियुक्ति नहीं दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more