हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 January 2025

यूपी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों को किया गया निलंबित; सरकार की नीतियों का विरोध और टिप्पणी करना पड़ा भारी

 

यूपी में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, दो शिक्षकों को किया गया निलंबित; सरकार की नीतियों का विरोध और टिप्पणी करना पड़ा भारी

महराजगंज। इंटरनेट मीडिया पर सरकार के नीतियों का विरोध करना और आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी करने के मामले में जिले के चार शिक्षकों पर प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है। इसमें निचलौल ब्लाक के निपनिया भगवानपुर के हरेराम गौतम व नौतनवा के चकदह शाहपुर में तैनात अब्दुलहक खान को प्रभारी बीएसए ने निलंबित कर दिया है, वहीं दो अन्य शिक्षकों को आरोप पत्र भी जारी किया गया है। यह कार्रवाई संबंधित उपजिलाधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है।






प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के नौतनवा ब्लाक के कंपोजिट चकदह शाहपुर नौतनवा में तैनात शिक्षक अब्दुलहक खान, कंपोजिट विद्यालय चकदह लालपुर में तैनात शिक्षक हरेंद्र गौतम तथा निचलौल ब्लाक के कंपोजिट विद्यालय निपनिया भगवानपुर निचलौल में तैनात हरेराम गौतम तथा कंपोजिट विद्यालय भैंसहिया, लक्ष्मीपुर में तैनात देवेंद्र नाथ के विरुद्ध इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप थे।




जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में संबंधित उपजिलाधिकारियों द्वारा की गई जांच में हरेराम गौतम एवं अब्दुलहक के विरुद्ध कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत कार्य करने के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा हरेंद्र गौतम तथा देवेंद्र नाथ के विरुद्ध आरोप पत्र निर्गत करते हुए कार्रवाई की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more