हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 January 2025

शिक्षक की दो बेटियों की गला रेतकर हत्या



हाथरस, कार्यालय संवाददाता। रिश्तों को कलंकित कर भतीजे ने साथी के साथ गुरुवार की रात लेक्चरर चाचा के सोते हुए परिवार पर धारदार हथियारों से घातक हमला कर उनकी नौ और 11 साल की बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में दंपति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जघन्य हत्याकांड के कारण अभी सामने नहीं आए हैं।



पुलिस के अनुसार फतेहपुर के गांव किशनपुर कपलिया निवासी छोटेलाल गौतम आशीर्वाद धाम कॉलोनी आगरा रोड गिजरौली में खुद के मकान में रहते हैं। वह मीतई के जवाहर स्मारक इंटर कॉलेज में प्रवक्ता हैं। वर्ष 2018 में छोटेलाल पैरालिसिस के शिकार हो गए थे। दस महीने से वह बिस्तर पर थे। बुधवार को भतीजा विकास दोस्त के साथ शराब पीकर रात करीब बारह बजे आया। तब तक परिवार सो चुका था। रात करीब 130 बजे छोटेलाल, पत्नी वीरागंना, सात साल की बेटी विधि, 12 साल की सृष्टि पर विकास ने वार कर मार डाला।

ये भी पढ़ें - पांच साल में 21 फीसदी बढ़ गई महंगाई, पर सबसे अधिक टैक्स भरने वालों को नहीं मिली कोई राहत

ये भी पढ़ें - कैलेंडर में शामिल हो सकती है एलटी ग्रेड व प्रवक्ता भर्ती



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more