UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 November 2025

सख्ती:सक्रिय सिम कार्ड से ही चला पाएंगे व्हाट्सऐप जैसे मैसेजिंग एप







नई दिल्ली,  । व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल स्नैपचैट जैसे मैसेजिंग ऐप अब बगैर सक्रिय सिम के नहीं चल सकेंगे। सरकार ने यह निर्देश जारी किया है। इससे लोग साइबर ठगों के चंगुल में फंसने से बचेंगे।



 व्हॉट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप अब बगैर किसी सक्रिय सिम के नहीं चल सकेंगे। भारत सरकार ने यह महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया है। इससे लोग साइबर ठगों के चंगुल में फंसने से बचेंगे।

दूरसंचार विभाग (डॉट) ने लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप व्हॉट्सऐप, टेलीग्राम, सिग्नल, स्नैपचैट, जियोचैट, अरट्टई जोश जैसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि बिना सक्रिय सिम सेवाओं का उपयोग न किया जा सके। यह टेलीकम्युनिकेशन साइबर सुरक्षा संशोधित नियम, 2025 के तहत उठाया गया कदम है।

90 दिनों तक सिम से लिंक जरूरी: मैसेजिंग ऐप (टेलीकम्युनिकेशन आइडेंटिफायर यूजर एंटिटीज) को तय करना होगा कि यूजर का सिम कार्ड ऐप से लगातार 90 दिनों तक लिंक रहे।

छह-घंटे का ऑटो-लॉगआउट: व्हॉट्सऐप वेब या अन्य मैसेजिंग ऐप्स का वेब ब्राउजर में उपयोग करने वाले यूजर्स के लिए सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा की परत जोड़ दी है। अब यह अपने आप छह घंटे में लॉग आउट हो जाएगा। दोबारा लॉग इन के लिए क्यूआर कोड स्कैन करना होगा। डॉट के अनुसार, इससे अपराधियों द्वारा दूर बैठे इन सेवाओं के दुरुपयोग की संभावना कम होगी, क्योंकि हर सत्र एक सक्रिय, सत्यापित सिम से जुड़ा होगा। अब तक ऐप्स केवल इंस्टॉल करते समय मोबाइल नंबर की एक बार पुष्टि करते थे। सिम हटाने पर भी ऐप चलता रहता था। निष्क्रिय सिम होने पर भी सेवा उपयोग में रहती थी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more