हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 October 2023

असिस्टेंट प्रोफेसर के दोनों पद रह गए खाली



प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर फिजियोलॉजी के दो पदों का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया।
संयुक्त सचिव विनोद कुमार सिंह के अनुसार 16 अक्तूबर को आयोजित साक्षात्कार में उपस्थित एकमात्र अभ्यर्थी का अंक मानक से कम होने के कारण चयन नहीं किया गया। इस प्रकार दोनों पदों को फिर से विज्ञापित करने की संस्तुति की गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more