हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 October 2023

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में घटे 3.76 लाख विद्यार्थी


प्रयागराज, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 के लिए छात्र-छात्राओं की संख्या में 3,76,428 की कमी आई है। फरवरी 2024 में प्रस्तावित बोर्ड परीक्षा के लिए 10वीं-12वीं में 55,08,206 विद्यार्थियों का पंजीकरण हुआ था। जबकि पिछले साल 58,84,634 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक के छात्र-छात्राओं के ऑनलाइन पंजीकरण के लिए दस अक्तूबर तक मौका दिया था।


छात्र संख्या में कमी का एक बड़ा कारण पिछले सालों में परीक्षा के दौरान बरती जा रही सख्ती है। इसके चलते नकल के सहारे बोर्ड परीक्षा में पास होने की प्रवृत्ति वाले अभ्यर्थियों ने दूरी बनाई है। कक्षा नौ व 11 में 52,83,757 विद्यार्थियों ने अग्रिम पंजीकरण कराया है। गौरतलब है कि 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए क्रमश 27,81,645 व 24,10,971 कुल 51,92,616 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। बोर्ड ने परीक्षा की तैयारियां भी तेज कर दी है। परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया चल रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more