हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

18 October 2023

मौसम अलर्ट: सर्दी की दस्तक के साथ लखनऊ में कोहरा, दिल्ली में आसमान साफ, जानें देश के मौसम का हाल

 देश के कुछ हिस्सों में आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी तो वहीं, उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं. आइए जानते हैं देशभर के मौसम पर क्या है आईएमडी का अपडेट.



उत्तर भारत के राज्यों में सोमवार से मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है. दिल्ली समेत तमाम राज्यों में बारिश के चलते तापमान में कमी दर्ज की गई और लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग की मानें तो आज यानी 18 अक्टूबर से उत्तर पश्चिम भारत के ज्यादार इलाकों में शुष्क मौसम की शुरुआत होगी. वहीं, अगर मॉनसून की वापसी की बात करें तो पूर्वी भारत से पूरी तरह मॉनसून की वापसी हो चुकी है.




नई दिल्ली के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो आज यानी बुधवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. इसी के साथ, आज नई दिल्ली में आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान है. नई दिल्ली में बीते दो दिन से रात के तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने के साथ हल्की ठंड महसूस हो रही है. दिल्ली में इस सप्ताह अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.




उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा. इसके अलावा, लखनऊ में सुबह के वक्त कोहरा रहने के आसार हैं और दिन में आसमान साफ रहेगा. गाजियाबाद की बात करें तो आज यहां न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री रह सकता है. इसी के साथ, गाजियाबाद में कोहासे का पूर्वानुमान है.




अन्य राज्यों का हाल




मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, आज पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. पश्चिमी हिमालय की पहाड़ियों के ऊपरी इलाकों में छिटपुट बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है. साथ ही, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की दो मध्यम बारिश और कुछ भारी बारिश संभव है. झारखंड, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है.


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more