UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 June 2024

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को जल्द मिलेंगे ड्रेस, जूता-मोजा के पैसे


लखनऊ। प्रदेश में परिषदीय विद्यालय गर्मी की छुट्टियों के बाद 25 जून से फिर खुलेंगे। नए सत्र में स्कूल खुलने से पहले ही बच्चों के ड्रेस, स्टेशनरी, जूता-मोजा खरीदने के लिए नकद राशि उपलब्ध कराने की तैयारी है। इसके लिए डीबीटी संबंधी तैयारी तेजी से चल रही है। विभाग इसे अगले सप्ताह करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसके लिए समय मांगा गया है।


परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले कक्षा एक से आठ तक के लगभग दो करोड़ बच्चों को हर नए सत्र में प्रदेश सरकार की ओर से 1200 रुपये डीबीटी किया जाता है। यह राशि सीधे बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाते में भेजी जाती है। पिछले साल भी मुख्यमंत्री ने खुद इस राशि ट्रांसफर की थी। इस राशि से बच्चों के लिए ड्रेस, स्टेशनरी, जूता-मोजा व स्वेटर खरीदे जाते हैं।

वहीं विभाग की ओर से बच्चों को निशुल्क किताब का वितरण अलग से किया जाता है। इस तरह परिषदीय विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को पूरी तरह निशुल्क शिक्षा देने की व्यवस्था है। इस बार भी विभाग ने डीबीटी से जुड़ी आवश्यक तैयारी दो दिन में पूरी करने को कहा है। बच्चों के अभिभावकों के आधार नंबर उनके बैंक खाते से लिंक कराने पर सबसे ज्यादा जोर है, ताकि डीबीटी राशि जारी होते ही सीधे उनके खाते में पहुंच जाए। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more