UpdateMarts•Com
Follow Channel

15 June 2024

सहायता प्राप्त परिषदीय स्कूलों में घट गए छात्र, 17 प्रधानाचार्यों को नोटिस


प्रतापगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में छात्र संख्या घटने पर शासन ने नाराजगी प्रकट की है। जिले के 17 विद्यालयों में छात्र संख्या सौ से कम होने पर विभाग ने नोटिस जारी कर प्रधानाचार्यों से तीन दिन में स्पष्टीकरण तलब किया है।


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग से कक्षा छह से आठ तक 83 अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। यू- डायस पर अपडेट किए गए छात्रों के डाटा में खुलासा हुआ है कि जिले के 17 स्कूलों में बच्चों की संख्या घटकर एक सौ से कम हो गई है। बेसिक शिक्षा निदेशक प्रताप सिंह बघेल ने बीएसए को भेजे पत्र में कहा है कि अशासकीय प्राप्त - विद्यालयों को अनुदान सूची पर लिए जाने के लिए कक्षा छह से आठवीं तक की कक्षा में छात्र संख्या का निर्धारण 105 छात्र संख्या से कम न होने की शर्त निर्धारित की गई थी। संवाद

इन स्कूलों को दिया गया नोटिस

आदर्श इंटर कॉलेज राजगढ़

सुरजी देवी विद्या मंदिर नगरक्षेत्र


महावीर सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय रजबापुर

राजर्षि टंडन पुरुषोत्तम लघु मा. विद्यालय उपाध्यायपुर

आजाद जूनियर हाईस्कूल रैयापुर

श्रीकृष्ण लघु माध्यमिक विद्यालय कोपा

स्वामी करपात्री जूनियर हाईस्कूल बानेमऊ

आदर्श बालिका जूनियर हाईस्कूल नगरक्षेत्र

सुभाष जूनियर हाईस्कूल गोबरी

शिव सार्वजनिक हाईस्कूल श्रीकांतपुर

श्याम जनता लघु माध्यमिक विद्यालय नौबस्ता

विजय जूनियर हाईस्कूल कलीमुराद गौरा आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय जोधेपुर अठेहा

जवाहर लाल नेहरू उच्च मा. विद्यालय अवधानगंज

बाबा बरियार शाह लघु माध्यमिक

विद्यालय मानापुर

माता प्रसाद लघु माध्यमिक विद्यालय

नौढ़िया

श्रीकृष्ण शरण जूनियर हाईस्कूल सरायगोपाल खेमीपुर

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more