हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

29 July 2024

शिक्षिका ने अधिकारी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

 

ललितपुर। विकास खंड जखौरा अंतर्गत ग्राम कुआंतला निवासी अंजली विश्नोई ने महिला आयोग को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें शिक्षा विभाग के एक अधिकारी पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पत्र में बताया कि हाईकोर्ट के स्टे और मेडिकल लीव के बाद भी उसे मूल तैनाती से अवमुक्त कर दिया गया।



पत्र में बताया कि वह व्यक्तिगत कारणों के चलते स्थानांतरण नहीं ले पा रही हैं। उसके संबंध में उसने एक याचिका हाईकोर्ट में दायर की है। साथ ही वह नौ से 27 जुलाई तक चिकित्सकीय अवकाश पर थीं। इसके बाद भी जब वह 19 जुलाई को जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं, तभी उन्हें अधिकारी ने कार्यमुक्त कर दिया। उन्होंने अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्थानांतरण रोकने की गुहार लगाई है

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more