हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 July 2024

आरटीई के प्रवेश न लिए तो कार्रवाई



लखनऊ। प्रदेश में आरटीई (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत होने वाले प्रवेश को लेकर स्कूल प्रबंधन की ओर से हो रही आनाकानी एवं हीलाहवाली को बेसिक शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने ऐसे स्कूल प्रबन्धन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।


इस संबंध में सोमवार को स्कूल शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने सभी डीएम को उनके जिले में कार्रवाई करने को कहा है। स्कूल शिक्षा महानिदेशक ने कहा है कि प्रदेश में आरटीई के तहत 1.65 लाख बच्चों का चयन हुआ है, जिनमें से अब तक मात्र 72,044 बच्चों का ही प्रवेश हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more