हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 July 2024

समायोजन प्रकिया के विरुद्ध हाई कोर्ट पहुंचे बेसिक शिक्षक


 प्रयागराज : उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के अंतःजनपदीय समायोजन को लेकर विभाग और शिक्षक आमने-सामने हैं। परिषद दो जुलाई से समायोजन की प्रक्रिया शुरू कर चुका है तो शिक्षक इसके विरुद्ध हाई कोर्ट पहुंच गए हैं। शिक्षक समायोजन के लिए परिषद की ओर से निर्धारित मानक से संतुष्ट नहीं हैं। 



विद्यालय में कनिष्ठ को सरप्लस और इसके लिए 31 मार्च 2024 तक छात्र नामांकन को आधार मानने सहित कुछ और बिंदुओं के विरुद्ध इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका लगाई गई है। याचिका कानपुर नगर के बिधनू ब्लाक के प्राइमरी विद्यालय रामखेड़ा के सहायक अध्यापक नीरज, प्रयागराज के सोरांव ब्लाक के प्राइमरी स्कूल सरसा की सहायक अध्यापक अनु द्विवेदी सहित अन्य की ओर से लगाई गई है। उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने समायोजन संबंधी आदेश में जनपद में नियुक्ति तिथि के आधार पर कनिष्ठ शिक्षक को अधिक मानते हुए सुचीबद्ध करने के निर्देश बीएसए को दिए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more