UpdateMarts
Follow Channel

13 August 2024

बीईओ को कार्यमुक्त न करने पर बीएसए से स्पष्टीकरण तलब


झांसी। खंड शिक्षा अधिकारी को कार्यमुक्त न करने पर स्कूल शिक्षा के महानिदेशक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के क्रम में मऊरानीपुर के तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी प्रसून जैन का स्थानांतरण 18 फरवरी को बांदा जनपद के लिए किया गया था। 




बावजूद, उन्हें यहां से कार्यमुक्त नहीं किया गया था। इसके बाद 30 जून को पुन: उन्हें बांदा स्थानांतरित किए जाने के आदेश जारी किए गए। लेकिन, इसके बाद भी उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया। अब इस मामले में बीएसए से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीईओ की शिकायत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष जितेंद्र दीक्षित द्वारा की गई थी। इसे लेकर मऊरानीपुर विधायक डा. रश्मि आर्य की ओर से भी पत्र लिखा था।