UpdateMarts
Follow Channel

13 August 2024

शिक्षामित्रों ने घेरा बीएसए कार्यालय, मानदेय बढ़ाने की मांग




लखनऊ। शिक्षामित्रों ने सोमवार को बेसिक शिक्षा कार्यालय का घेराव किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रामसागर गौतम ने बताया कि प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में लगभग डेढ़ लाख शिक्षामित्र 23 वर्षों से निरंतर काम कर रहे हैं। उनको महज 10 हजार रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इतनी महंगाई में इस मानदेय से काम नहीं चलता है। इस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षामत्रों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्त कर शिक्षकों के समान वेतन दिया जाना चाहिए। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा गया है। इस दौरान जिला महामंत्री शमीम बेग, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा आदि शिक्षामित्र मौजूद थे।