UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 October 2024

स्कूल महानिदेशक ने ARP का कार्यकाल किया तय


कक्षा एक से आठ तक के प्राइमरी स्कूलों को निपुण बनाने एवं पढ़ाई की गुणवत्ता सुधारने के लिये एकडमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) का अधिकतम कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। किसी भी शिक्षक के एक बार एआरपी के पद पर चयन होने पर दोबारा नहीं बन पाएंगे।

तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर नए सिरे से चयन प्रकिया होगी। नए शिक्षकों को मौका मिलेगा। स्कूल महानिदेशक ने यह निर्देश जारी किये हैं। हालांकि मौजूदा समय में तैनात एआरपी का कार्यकाल मार्च 2025

बढ़ाया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों को निपुण बनाने के लिये वर्ष 2020 में एआरपी तैनात किये थे। इन्हें 10-10 स्कूलों को निपुण बनाने का लक्ष्य तय किया है। यह एआरपी शिक्षक ही होते हैं।


स्कूल महानिदेशक कंचन वर्मा ने जारी आदेश में कहा कि एआरपी की नियुक्ति एक वर्ष के लिये होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more