UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 October 2024

नॉर्मलाइजेशन के विरोध में छात्रों का कैंडल मार्च

 

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) प्रारंभिक परीक्षा 2024 और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) दो दिन में कराने की तैयारियों का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा। दो दिन परीक्षा होने पर नॉर्मलाइजेशन होना तय है, जिसे प्रतियोगी छात्र किसी सूरत में स्वीकार करने को तैयार नहीं है। नॉर्मलाइजेशन के विरोध में सैकड़ों प्रतियोगी छात्रों ने मनमोहन पार्क से शनिवार शाम कैंडल मार्च निकाला। वैसे तो छात्रों को सुभाष चौराहे तक जाना था, लेकिन छात्रों का हुजूम जब हिन्दू हॉस्टल चौराहा पहुंचा तो पुलिस ने रोक दिया।



पुलिस का कहना था कि जिले में धारा 144 लागू है, ऐसे में इतनी बड़ी संख्या में छात्रों को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं मिलेगी। वहां से केवल पांच छात्रों को महामना पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा तक जाने की अनुमति मिली। उसके बाद पुन सभी छात्र मनमोहन चौराहे पर कैंडल लेकर पहुंचे और मार्च समाप्त किया। समापन पर यूपीपीएससी आंदोलन टीम के सभी साथियों ने घोषणा की कि आंदोलन लगातार चलता रहेगा जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएगी। गौरतलब है कि छात्रों ने नॉर्मलाइजेशन के विरोध में 21 अक्तूबर को भी आयोग के बाहर जबर्दस्त प्रदर्शन किया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more