हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 March 2025

हाईकोर्ट ग्रुप डी भर्ती परीक्षा में तीन सॉल्वर समेत चार दबोचे


लखनऊ, । एसटीएफ ने हाईकोर्ट की ग्रुप डी भर्ती की मुख्य परीक्षा में भी नकल कराने वाले गिरोह ने सेंध लगाने की कोशिश की। एसटीएफ ने रविवार को इस गिरोह में शामिल कोचिंग संचालक समेत तीन सॉल्वर और एक अभ्यर्थी को लखनऊ के दो परीक्षा केन्द्रों चिनहट स्थित प्रज्ञा इंटर कॉलेज, गोमतीनगर विस्तार स्थित लोएला इंटरनेशनल स्कूल से गिरफ्तार किया है।



कोचिंग संचालक और मुख्य अभ्यर्थी फिरोजाबाद से आए थे जबकि दो अन्य सॉल्वर मथुरा, राजस्थान से आए थे। एसटीएफ के एएसपी अवनीश्वर श्रीवास्तव के मुताबिक गिरफ्तार लोगों में सॉल्वर फिरोजाबाद के रसूलपुर निवासी वेद प्रकाश, मुख्य अभ्यर्थी रिंकू गुज्जर, सॉल्वर, मथुरा के राया निवासी हरेन्द्र और भरतपुर का बनवारी है। इनसे चार प्रवेश पत्र, छह फर्जी आधार, चार प्रश्न पुस्तिका, चार ओएमआर शीट, दो सिटिंग प्लान मिले हैं।

ये भी पढ़ें - सुप्रीम कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा के लिए शिक्षकों की भर्ती करने का दिया आदेश, देखें


कोचिंग संचालक बना सॉल्वर एएसपी के मुताबिक, वेद प्रकाश कोचिंग चलाता है। वह अपने छात्रों से पास कराने के नाम पर रुपये लेता था। कई परीक्षाओं में वह खुद सॉल्वर बना।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more