हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 March 2025

होली के 15 तारीख के अवकाश मामले पर सचिव उ०प्र० बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने स्पष्टीकरण किया जारी, देखें

 

बिषय- आई०जी०आर०एस० संदर्भ संख्या 18157250033683 के सम्बन्ध में।


महोदय,


उपर्युक्त विषयक आई०जी०आर०एस० संख्या 18157250033683 के माध्यम से आप द्वारा डॉ० बाबूलाल तिवारी, मा० सदस्य, विधान परिषद, को प्रेषित पत्र के कम में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में दिनांक 13 एवं 14 मार्च को होली का अवकाश घोषित किया गया है के स्थान पर तीन दिन, 15 मार्च 2025 को भी होली का अवकाश घोषित किये जाने का अनुरोध किया गया है।


इस सम्बन्ध में अवगत कराना है कि बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय के पत्रांक बे०शि०प०/15520-693/2024-25 दिनांक 26.12.2024 द्वारा परिषदीय विद्यालयों हेतु अवकाश तालिका निर्गत की गयी है। उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग द्वारा शासनादेश संख्या-870/तीन-2024-39(2)/2018 दिनांक 17 दिसम्बर, 2024 में वर्ष 2025 द्वारा 13 एवं 14 मार्च 2025 को होली का अवकाश घोषित किया गया है तथा दिनांक 15 मार्च 2025 को निर्बन्धित अवकाश के अन्तर्गत होली का अवकाश घोषित किया गया है।


आपका प्रकरण मांग / सुझाव से सम्बन्धित होने के कारण जनसुनवाई पोर्टल पर पोषणीय नहीं है। कृपया उक्त से अवगत होने का कष्ट करें।



Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more