UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 March 2025

शिक्षिका ने बीईओ पर लगाया उत्पीड़न करने का आरोप

 

शाहजहांपुर। तिलहर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चकुलिया की सहायक अध्यापक प्रियंका ने डीएम को पत्र भेजकर बीईओ पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।



प्रियंका ने पत्र में बताया कि स्वास्थ्य खराब होने के कारण बीईओ ने 30 जनवरी 2025 को अवकाश स्वीकृत किया था। स्कूल की दूसरी शिक्षिका मातृत्व अवकाश पर थी, जिस वजह से बीईओ से किसी अन्य शिक्षक से विद्यालय संचालन का अनुरोध किया था। बीईओ ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया। आरोप है कि बीईओ ने चार फरवरी को स्वयं निरीक्षण कर स्कूल बंद दिखाकर फरवरी महीने का वेतन अवरुद्ध करा दिया। 



प्रियंका ने आरोप लगाया कि बीईओ की शिकायत करने को पत्राचार करने पर अभद्रता की गई। नौकरी नहीं करने की धमकी दी। उन्होंने विभाग के अतिरिक्त किसी अन्य अधिकारी से जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more