UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 March 2025

बेसिक शिक्षक व उनके पिता की सड़क हादसे में मौत

 यूपी के कुशीनगर जिले के जोकवां बाजार में हुआ हादसा - सीवान जिले के रघुनाथपुर गांव के निवासी थे मृत शिक्षक फुलवरिया। एक संवाददाता।

ये भी पढ़ें - मानव सम्पदा अपडेट

ये भी पढ़ें - जनपद में ARP चयन परीक्षा हुई स्थगित, बढ़ी डेट

 क्षेत्र के सहयोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,बथुआ बाजार में पदस्थापित शिक्षक व उनके पिता की यूपी के कुशीनगर जिले के जोकवां बाजार में बुधवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृत शिक्षक नीतीश कुमार भारद्वाज (35 ) व उनके पिता लव कुमार प्रसाद (65) थे। नीतीश सीवान जिले के रघुनाथपुर थाने व गांव के निवासी थे। वे बीपीएससी शिक्षक परीक्षा उत्तीर्ण होने के बाद सहयोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बथुआ बाजार में पदस्थापित हुए थे। बताया जा रहा है कि बथुआ बाजार स्थित अपने भाड़े के आवास से दोनों पिता पुत्र बाइक पर सवार होकर गोरखपुर स्थित अस्पताल में इलाज कराने के लिए जा रहे थे।



 इस दौरान यूपी के जोकवां बाजार में तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में दोनों की मौत घटनास्थल पर हो गई। हादसे के बाद तुरपट्टी थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने के लिए पडरौना अस्पताल भेज दिया। दोनों की हादसे में मौत के बाद विद्यालय परिसर में प्राचार्य मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में एक शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more