UpdateMarts•Com
Follow Channel

27 March 2025

बोर्ड की कॉपियों से हो रही 500 के नोटों की वर्षा

 


बहराइच। यूपी बोर्ड कापियों से इस बार धन वर्षा हो रही है। 500-500 के नोट निकल रहे हैं, शिक्षक गदगद हैं, लेकिन निराश इस बात को लेकर हैं कि छात्रों की लिखावट व ज्ञान के स्तर में बेहद गिरावट देखी जा रही है। वह निम्नतर श्रेणी में पहुंच रहे हैं। 50 फीसदी छात्रों में ही विषय सम्बंधी ज्ञान मिल रहा है। जीआईसी में बोर्ड परीक्षा कापियों का मूल्यांकन चल रहा है। शिक्षकों का कहना है कि गणित, मैथ, फिजिक्स की कॉपियों में 500-500 के नोट मिल रहे हैं।



एक शिक्षक को एक बंडल कापी में 4700 रुपए मिले। फिजिक्स की कुछ


कॉपियों में महज चौपाई लिखी मिल रही है।.. पास करो तो जीजा नहीं तो हम तुम्हारे जीजा.. बाप के असली औलाद हो पास करके दिखाओ.. जैसी पंक्तियां कॉपियों में लिखी मिल रहीं। उसे पढ़कर शिक्षक लोटपोट हो रहे। बाप के असली औलाद हो पास करके दिखाओ लिखने वाले छात्र ने विषय पर कुछ नहीं लिखा। 500 की नोट रखकर पास करने की गुजारिश कर रहे। इंटर के छात्रों में अधिक लापरवाही मिल रही है। एक शिक्षक का कहना है कि लिखावट से यह अंदाजा हो रहा है कि छात्रों की पढ़ाई का स्तर गिर रहा है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more