हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 February 2021

स्कूल खुलने का आर्डर आते ही सोशल मीडिया पर छा गई परिषदीय स्कूल की यह शिक्षिका, वायरल हो रही उनकी यह कविता

उत्तर प्रदेश में कक्षा एक से 5वीं तक के स्कूल 01 मार्च से कक्षा 6 से 8वीं तक की कक्षाएं 10 फरवरी से ही संचालित होने आदेश आ चुका है. 
कोरोना के कारण लगभग 11 माह से बंद चल रहे स्कूलों को खोलने की तारीखों का ऐलान शासन द्वारा होते ही एक नवनियुक्त शिक्षिका द्वारा रचित कविता सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। विकास खंड बैरिया के प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ पर तैनात शिक्षिका प्रीती पांडेय रामगढ़ गांव की निवासी है।

प्रीती पाण्डेय,

पढें उनके द्वारा रचित यह कविता👇

फिर से गूंजेगा 'कलरव', 'पाठशाला' गुलजार बनेगा।
'कौविड' महामारी को पीछे छोड़कर, 'सोशल डिस्टेंसिंग' का ख्याल रहेगी।
हर ओर गूंजेंगे गीत 'कलरव' के, 'मंजरी' अपना "पियूष' बरसायेगी।
हर दिन नई 'प्रेरणा' देकर, बरखा अब 'इन्द्रधनुष' बनायेगी।
'आधारशिला', शिक्षण संग्रह से,  बच्चों का ध्यान आकर्षित करायेंगे।
'गतिविधियों' का समावेश कराके,  नवनियुक्त शिशक भी अब बच्चों से सरोकार बनायेंगे।
'मिशन प्रेरणा' से 'दीक्षा' लेकर, 'हमारे परिवेश' को सतत् आगे बढ़ाएंगे। 
'गिनतारा' से कम्प्यूटर' तक, हम खेल-खेल' में सीख जायेंगे।
'मिड-डे मिल' बनेगा फिर से, हर बच्चे को 'शिक्षा का अधिकार' दिलायेंगे। 
आशा की नई किरण लेकर हम,अपने उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनायेंगे।

प्रीती पाण्डेय, 
सहायक अध्यापिका
प्रावि रामगढ़, शिक्षा क्षेत्र-बैरिया
बलिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more