हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 January 2022

बेसिक के विद्यार्थी भी लेंगे ऑनलाइन क्लास


कोविड के बढ़ते प्रसार के बीच माध्यमिक शिक्षा विभाग की तर्ज पर ही अब बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यार्थियों की कक्षाओं का ऑनलाइन संचालन किया जाएगा। फिलहाल 16 जनवरी तक विद्यालयों को कोविड के चलते बंद किया गया है। 16 जनवरी तक की स्थिति के आधार पर आगे किस प्रकार से कक्षाएं संचालित होंगी, इसके फैसले पर ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन निर्भर करेगा।


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.सतेंद्र कुमार ने बताया कि 2260 से अधिक विद्यालय बेसिक के हैं। इनमें 2.80 लाख से अधिक विद्यार्थी पंजीकृत हैं। फिलहाल 16 जनवरी तक विद्यालयों को बंद किया गया है। मगर, जिस तरह से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करने की प्लानिंग की गई है, उससे जाहिर की है कि अब विद्यालयों को लंबे समय तक बंद रखे जाने की प्लानिंग है। सभी विद्यालयों में व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। इन ग्रुपों पर विषयवार पाठ्यक्रमों का लिंक भेजा जाएगा। उक्त लिंक को खोलते ही विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा ले सकेंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more