UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 June 2022

Basic Shiksha News: शिक्षक की बाइक से 50 हजार रुपयों से भरा झोला पार

बिधूना। बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे शिक्षक की बाइक पंचर हो गई। पंचर बनवाते वक्त किसी ने बाइक पर टंगा 50 हजार रुपयों से भरा झोला पार कर दिया।


कोतवाली क्षेत्र के सांबलिया गांव निवासी देवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय मसूदपुर में शिक्षक हैं। बताया कि उन्होंने शनिवार को बिधूना स्थित स्टेट बैंक से 50 हजार रुपये निकाले थे। तभी रास्ते में बाइक का टायर पंचर होने पर बेला रोड़ स्थित एक दुकान पर पंचर बनवाने लगे। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने बाइक पर टंगा रुपयों से भरा झोला पार कर दिया।
बताया कि झोले में 50 हजार रुपये, स्कूल के सरकारी दस्तावेज व पासबुक रखी थी। आरोप लगाया कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more