हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 December 2022

प्रधानाचार्यों की तैनाती प्रक्रिया शुरू



प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के तहत चयनित अभ्यर्थियों के कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव ने शिक्षा निदेशक माध्यमिक को 24 दिसंबर को पत्र लिखकर नवचयनित प्रधानाचार्यों के कार्यभार ग्रहण कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित करने को कहा है।चयन बोर्ड ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में प्रधानाचार्यों के 632 पदों के सापेक्ष परिणाम घोषित किया था। दिसंबर के पहले सप्ताह में जिला विद्यालय निरीक्षकों को पैनल भेजा गया लेकिन परिणाम से असंतुष्ट अभ्यर्थियों की याचिका पर हाईकोर्ट ने 15 दिसंबर को यथास्थिति का आदेश दिया था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more