UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 December 2022

शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन, परिषदीय विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग




बहजोई उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से जिलाध्यक्ष अंजीव कुमार श्रोत्रिय के नेतृत्व में बीएसए दफ्तर पर जापन देकर परिषदीय विद्यालयों के समय परिवर्तन की मांग की गई।






बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय मुंशी लाल पटेल को सौंपे गए ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों का कहना था कि कोहरा व सदी के चलते आम जनजीवन प्रभावित है। इससे परिषदीय विद्यालयों में छात्र- छात्राओं की संख्या भी कम रहती है। वहीं सदी के चलते छात्र-छात्राएं बीमार भी हो सकते हैं दूसरी ओर अधिकतर शिक्षक-शिक्षिकाएं दूर- दराज के क्षेत्रों से विद्यालय पहुंचते हैं। कोहरे के चलते हादसे का भी डर बना रहता है।



इसको लेकर संगठन की ओर से विद्यालयों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक करने की मांग की गई है। पदाधिकारियों का कहना था कि दूसरे कई जिलों में परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन हो चुका है। ज्ञापन में मुकेश कुमार गोयल समेत, दिग्विजय प्रताप सिंह, रविंद्र कुमार अरोरा, अंजू व प्रतिमा गोस्वामी के नाम है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more