हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2023

मुख्य सेविका भर्ती में शामिल होंगे बीएससी पास, 2693 पदों पर होने वाली है यह भर्ती


लखनऊ। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार के अधीन मुख्य सेविका के 2693 पदों पर होने वाली भर्ती के लिए गृह विज्ञान से बीएससी वालों को भी मान्य करने की तैयारी है। इसके लिए भर्ती नियमावली में संशोधन करते हुए इसका स्पष्ट प्रावधान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस संबंध में स्थिति साफ करने के लिए पत्र भेज दिया है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने तीन अगस्त 2022 को मुख्य सेविका के 2693 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगा था। उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (अधीनस्थ) सेवा नियमावली-1992 में दी गई व्यवस्था के अनुसार किसी विश्वविद्यालय से एक विषय के रूप में समाजशास्त्रत्त्, समाजकार्य, गृह विज्ञान या पोषण और बाल विकास के साथ कला स्नातक में उपाधि या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई उपाधि रखता हो।

नियमावली में कला में स्नातक शब्द लिखा हुआ है। गृह विज्ञान के साथ बीएससी करने वाली महिलाओं व युवतियों ने भी आवेदन कर रखा है। ऐसे आवेदकों ने आयोग को प्रत्यावेदन देते हुए स्थिति स्पष्ट कराते हुए ऐसे योग्यताधारियों को पात्र मानने का अनुरोध किया है।

इसके आधार पर आयोग ने बाल विकास पुष्टाहार को पत्र भेजते हुए निमयावली में इसका स्पष्ट प्रावधान कराने को कहा है, जिससे भर्ती प्रक्रिया पूरी करने में किसी तरह की कोई बाधा न आए। इस संबंध में जल्द ही स्थिति साफ होने के बाद भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित कराई जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more