हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

08 February 2023

किसी भी स्थिति में पेपर लीक न होने पाए: मिश्र


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा है कि पीसीएस-जे परीक्षा-2022 की प्रारंभिक परीक्षा आगामी 12 फरवरी को प्रदेश के पांच शहरों-आगरा, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ व प्रयागराज में होनी है। परीक्षा को पूरी तरह से नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से करा ली जाएं। किसी भी स्थिति में पेपर लीक न हो, इसके लिये सुरक्षा के सभी इंतजाम सुनिश्चित कर लिए जाएं। अराजक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।




मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से समस्त मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। सभी जिलाधिकारी एवं मण्डलायुक्त अपने जिलों में हो रहे नवाचार को एक-दूसरे से साझा करें। उन्होंने जिले की कैपिटल इनकम बढ़ाने पर विशेष बल दिया।

कई डीएम ने नवाचार पर दी प्रस्तुति मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा ने बताया कि एक गांव में विद्युत व्यवस्था के लिए 50 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया गया है। जिलाधिकारी सहारनपुर ने स्वीट रिवाल्यूशन (मीठी क्रांति) की चर्चा करते हुए कहा कि इससे शहद का कारोबार 100 करोड़ हो गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more