हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

14 April 2023

किताबों से अबुल कलाम आजाद का उल्लेख हटाया


राष्ट्रीय शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की 11वीं कक्षा की राजनीतिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक से स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के उल्लेख को हटा दिया गया है। एनसीईआरटी ने पिछले वर्ष पाठ्यक्रम को युक्तिसंगत बनाने और कुछ अंशों के अप्रसांगिक होने के आधार पर गुजरात दंगों, मुगल दरबार, आपातकाल, शीत युद्ध, नक्सल आंदोलन आदि के कुछ अंशों को पाठ्यपुस्तक से हटा दिया था।




पुस्तक को युक्तिसंगत बनाने संबंधी नोट में 11वीं के राजनीतिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में किसी तरह के बदलाव का उल्लेख नहीं हुआ था। एनसीईआरटी ने हालांकि यह दावा किया है कि इस वर्ष पाठ्यक्रम में कोई काट-छांट नहीं की गई है। पाठ्यक्रम को पिछले वर्ष जून में ही युक्तिसंगत बनाया गया था।

कांग्रेस ने निशाना साधा कांग्रेस ने एनसीईआरटी की कक्षा 11वीं की राजनीति विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक से भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के संदर्भों को हटाने को लेकर गुरुवार को केंद्र पर निशाना साधा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more