हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

25 May 2023

प्राचार्य को पीटने वाली महिला शिक्षक पर कार्रवाई की तैयारी



प्रयागराज । महमूदाबाद, सीतापुर स्थित फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय डिगी कॉलेज में एक महिला शिक्षक द्वारा प्राचार्य को चप्पल से पीटने के मामले में महिला शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने महिला शिक्षक पर कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति भेजी है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

कॉलेज में आठ मई को परीक्षा थी, जिसमें शिक्षक प्रो. ममता पांडेय की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा वाले दिन बिना बताए अनुपस्थित रहने पर प्राचार्य प्रो. सीमा ने रजिस्टर पर शिक्षिका की अनुपस्थिति दर्ज करा दी। आरोप है कि प्रो. ममता 10 मई को कॉलेज लौटीं और रजिस्टर में दर्ज अनुपस्थिति को काटकर उपस्थिति दर्ज कर दी। उस दिन प्राचार्य कॉलेज में नहीं थीं।

प्राचार्य प्रो. सीमा 11 मई को कॉलेज आईं तो कार्यालय में मौजूद प्रो. ममता ने उन्हें चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि प्राचार्य कार्यालय से बाहर निकलकर मैदान में चली गईं तो वहां भी प्रो. ममता पीछे से आ गईं और प्राचार्य को पीटने लगीं। इस मामले में प्राचार्य की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. ब्रह्मदेव का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more