UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 May 2023

128 शिक्षकों में से 109 को कॉलेज आवंटित किया गया




प्रयागराज। राजकीय डिग्री कॉलेजों में चयनित 128 असिस्टेंट प्रोफेसरों में से 109 को कॉलेज आवंटित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 110 चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन की संस्तुति की थी। उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों से कॉलेज आवंटन के लिए 22 मई तक ऑनलाइन विकल्प मांगे थे। एक अभ्यर्थी ने विकल्प नहीं दिया। 109 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए 10 जून तक नियुक्ति पत्र डाउनलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें से 27 अभ्यर्थियों की मेडिकल जांच और पुलिस सत्यापन होने के बाद कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। इन अभ्यर्थियों को सबसे पहले महत्वाकांक्षी जनपदों जैसे चित्रकूट, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, चंदौली और सोनभद्र आदि में तैनाती दी गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more