UpdateMarts•Com
Follow Channel

25 May 2023

छठे वेतनमान वाले कार्मिकों को अब 221% महंगाई भत्ता


छठे केंद्रीय वेतन आयोग द्वारा संस्तुत व राज्य सरकार द्वारा लागू की गई वेतन संरचना में कार्यरत राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि का आदेश बुधवार को जारी किया गया। छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को मूल वेतन के 221 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता मिलेगा।

अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी ने इस आशय का शासनादेश जारी किया है। महंगाई भत्ते में वृद्धि का लाभ कर्मचारियों को एक जनवरी 2023 से मिलेगा। भत्ते का भुगतान वेतन के साथ नकद किया जाएगा।


इन्हें मिलेगा लाभ

पूर्णकालिक कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी, कार्य प्रभारित कर्मचारी तथा यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जिन्होंने सातवें वेतनमान का चयन नहीं किया है अथवा एक जनवरी 2016 से जिनके वेतनमान पुनरीक्षित नहीं हुए हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more