हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 May 2023

डिग्री कालेजों में शिक्षकों की बायोमीट्रिक उपस्थिति


लखनऊ : प्रदेश के 172 राजकीय डिग्री कालेजों में शिक्षकों व कर्मचारियों की अब बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। नए शैक्षिक सत्र 2023-24 से इस व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। 





अभी तक राज्य विश्वविद्यालयों में ही बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था थी, मगर अब इसे डिग्री कालेजों में भी लागू किया जा रहा है। अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) डिग्री कालेजों में यह व्यवस्था लागू नहीं की गई है।


 उच्च शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक केसी वर्मा की और से सभी राजकीय डिग्री कालेजों के प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने कालेज में बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था करें। इससे शिक्षकों व कर्मचारियों को निर्धारित समय पर डिग्री कालेज पहुंचना होगा और तय समय पर जा सकेंगे। अब नए सत्र से रजिस्टर पर उपस्थिति दर्ज नहीं कराई जाएगी। 


उधर 331 एडेड डिग्री कालेजों में शिक्षकों व कर्मचारियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more