हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 May 2023

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई के साथ योग की भी कक्षाएं चलेंगी


प्रतापगढ़। परिषदीय स्कूलों में विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ योग की भी कक्षाएं चलेंगी। हर विद्यार्थी को योग की विधाओं से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूल खुलने से पहले शिक्षकों को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि स्कूल खुलने के बाद में योग की कक्षाओं का संचालन किया जा सके।

जिले के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों के बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए विभाग ने पहल की है। अब शिक्षा के साथ ही योग पर भी ध्यान दिया जा रहा है। बच्चों को योग के गुर सिखाने के लिए परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को योग मॉड्यूल के जरिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। गर्मी की छुट्टी में इन शिक्षकों को योग की विधाओं से परिचित कराया
जाएगा। प्रशिक्षित शिक्षक बच्चों को प्रतिदिन योग के आसन सिखाएंगे।

जिले में 2264 प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में 2,45, 453 बच्चे अध्ययनरत हैं। प्रत्येक विद्यालय के दो शिक्षक को योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे स्कूल खुलने से पहले वह पारंगत हो सकें और विद्यार्थियों को सिखा सकें।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more