UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 May 2023

43 जिलों के 246 स्कूलों में पहुंचे अफसर →



यूपी बोर्ड के महाअभियान ‘नए सत्र में नया सवेरा’ का बुधवार को शानदार तरीके से आगाज हुआ। प्रदेश के 43 जिलों के 246 स्कूलों की प्रार्थना सभा में 141 शिक्षाधिकारी एक ही समय पर शामिल हुए और प्रेरणादायक भाषण दिया। बच्चों को बदलते समय के परिप्रेक्ष्य में अपडेट किया। अभियान की निगरानी के लिए यूपी बोर्ड मुख्यालय में बुधवार सुबह से कंट्रोल रूम शुरू हो गया।

सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने बताया कि स्कूलों के पुरा मेधावी छात्र-छात्राओं को भी इन प्रार्थना सभाओं में आमंत्रित किया जाएगा। ताकि वह भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बन सकें। सचिव ने साफ किया कि यह अभियान अब निरंतर चलेगा। ग्रीष्मावकाश के बाद जुलाई में भी सुबह शिक्षाधिकारी स्कूलों में पहुंचेंगे। सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में भी यह अभियान चलेगा।

डीआईओएस ने छात्राओं को दिया सफलता का मंत्र

प्रयागराज। ‘नए सत्र में नया सवेरा’ अभियान के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक पीएन सिंह ने बुधवार सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कटरा में प्रेरणादायक संवाद किया। कहा कि सफलता के लिए टाइम मैनेजमेंट, लाइफ मैनेजमेंट, अनुशासन, पठन-पाठन योजना और करियर गाइडेंस / लक्ष्य प्राप्ति आवश्यक है। प्रधानाचार्या शशिबाला चौधरी व शिक्षिका बीना गौतम के साथ शिक्षण अधिगम पर संवाद किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more