हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 April 2024

माध्यमिक शिक्षकों की भी खत्म कराएं संबद्धता, पढ़ाई हो रही प्रभावित


लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा को पत्र भेजकर बेसिक की भांति माध्यमिक के शिक्षकों की भी विद्यालय से इतर संबद्धता समाप्त करने की मांग की है। क्योंकि इसकी वजह से राजकीय इंटर कॉलेजों की पढ़ाई काफी प्रभावित हो रही है।



संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय ने कहा है कि सुल्तानपुर, अमेठी, हमीरपुर, प्रयागराज, कौशांबी, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, अंबेडकरनगर, मऊ व कुशीनगर आदि जिलों में शिक्षक अपने मूल विद्यालय से इतर संबद्ध हैं। प्रयागराज में एक बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षकों की कमी से कक्षा 11 में छात्राओं की संख्या कम हो गई है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जारी बेसिक शिक्षकों की संबद्धता समाप्त करने संबंधित आदेश माध्यमिक के लिए भी जारी किया जाए। ताकि विद्यालयों में पठनपाठन सुचारू रूप से हो सके।

चित्रकूट में निर्धारित से ज्यादा शुल्क लेने की शिकायत

लखनऊ। राजकीय शिक्षक संघ ने राजकीय हाईस्कूल असोह, चित्रकूट के शिक्षकों के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि प्रधानाध्यापक शिक्षकों का उत्पीड़न कर रहे हैं। वह विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों का आर्थिक शोषण कर रहे हैं और उनसे निर्धारित से अधिक शुल्क ले रहे हैं। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष रामेश्वर पांडेय ने अपर शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर इस प्रकरण की जांच कराने की मांग की है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more