हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 June 2024

कम नामांकन वाले 34 स्कूलों से हटेंगे शिक्षक


शामलीः शिक्षकों की कमी के चलते जिन स्कूलों में छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा नहीं मिल रही। वहां के छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर है। अब जिले के 34 स्कूलों से अधिक शिक्षकों को हटाकर उन स्कूलों में स्थानातंरण किया जाएगा, जहां 20 ऊपर नामांकन हैं। ताकि सभी बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सके। इसके लिए महानिदेशक के आदेश का इंतजार है।







जिले में 596 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें करीब चार हजार सहायक अध्यापक, अनुदेशक और शिक्षा मित्र कार्यरत हैं। करीब 20 से अधिक विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें छात्र- छात्राओं की संख्या 100 से अधिक है, लेकिन शिक्षक एक या दो ही हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more