UpdateMarts•Com
Follow Channel

26 June 2024

परिषदीय विद्यालय में पहुंचे शिक्षक, कक्षा एक में प्रवेश के लिए छूट

 

फिरोजाबाद। जिलेभर के परिषदीय विद्यालय मंगलवार को खुल गए तो शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचकर चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण के लिए साफ-सफाई कराई गई है। वहीं कक्षा एक में प्रवेश लेने के लिए आयु सीमा मेंं छुट दी गई है। अब एक अप्रैल के बजाय 31 जुलाई को छह साल पूुरा करने वाले बच्चे भी कक्षा एक में प्रवेश ले सकेंगे।


ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद जिले के परिषदीय विद्यालय मंगलवार को खुल गए। विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों ने साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं दुरूस्त कराई। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकन बढ़ाने के लिए कक्षा एक के लिए आयु मानक में बदलाव किया। अब 31 जुलाई को भी छह साल की आयु पूरी करने वाले बच्चे भी प्रवेश पा सकेंगे।





पिछले नौ अप्रैल को कक्षा एक में प्रवेश के लिए छह वर्ष आयु निर्धारित किया गया। विभागीय जानकारों ने बताया कि आयु सीमा मानक के चलते एक अप्रैल से शुरू होने के बावजूद भी अपेक्षाकृत नामांकन नहीं हो सका। कई बच्चे छह वर्ष आयु सीमा में मामूली अंतर के चलते प्रवेश से वंचित हो रहे थे। ऐसे में विभाग की ओर से आदेश में संशोधन किया गया। नए आदेश के अनुसार, 31 जुलाई को भी छह साल आयु मानक पूरा करने वाले बच्चों को कक्षा एक में प्रवेश दिया जा सकेगा। माना जा रहा है कि चुनाव समेत अन्य कारणों के चलते आदेश में बदलाव किया गया। बीएसए आशीष पांडेय ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में ही प्रभावी रहेगा। सभी प्रधानाचार्य को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। वहीं ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद शिक्षक विद्यालय पहुंचे। वहीं साफ-सफाई समेत जरूरी इंतजाम किए गए हैं।






28 जून को हलवा-खीर से होगा स्वागत


जिला समन्वयक (मध्यांह भोजन) सोनू कुमार ने बताया कि आगामी 28 जून को बच्चों का माध्यन्ह भोजन योजना में हलवा और खीर का मेन्यू जारी किया गया। पहले दिन रोली चंदन से जहां विद्यार्थियों का स्वागत होगा। वहीं विद्यालय को फूल, पत्तों, रंगोली, झाड़ियों और गुब्बारों से सजाया जाएगा। चाइल्ड फ्रेंडली वातावरण के लिए जरूरी सुविधाएं दुरूस्त की जाएंगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more