हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 July 2024

5 ब्लॉक के 22 नदारद, नोटिस जारी


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कुशीनगर में शिक्षक संकुल की कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया। पांच ब्लॉक के शिक्षक संकुल की कार्यशाला से 22 शिक्षक संकुल गायब रहे। इसपर बीएसए ने नाराजगी जाहिर करते हुए सबको नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है। समय से जवाब न देने वाले शिक्षक संकुल पर विभाग कार्रवाई करेगा।

कार्यवाहक डायट प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. रामजियावन मौर्य की देखरेख में डायट में फाजिलनगर, मोतीचक, रामकोला, विशुनपुरा, खड्डा विकास खण्ड के कुल 235 शिक्षकों की कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें 213 शिक्षक संकुल शामिल हुये। कार्यशाला से गायब इन ब्लॉकों के 22 शिक्षक संकुल को बीएसए ने संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने कहा कि स्कूल के साथ ब्लॉक वजिले को हर हाल में निपुण बनाना है। इसमें शिक्षक संकुल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


सोमवार को डायट में आयोजित कार्यशाला प्राचार्य व बीएसए डॉ. रामजियावन मौर्य
गुप्ता फाजिलनगर, डॉ. वेदशंकर गुप्ता खड्डा, मोतीचक डॉ. अखलाक अहमद, रामकोला गीता, विशुनपुरा अश्वनी कुमार सिंह ने पीपीटी के माध्यम से नये सत्र 2024-25 की अकादमिक रणनीतियां, शिक्षक संकुल बैठक का उद्देश्य, निपुण लक्ष्य द्वारा आंकलन, निपुण कार्य योजना, शिक्षक संदर्शिकाओं द्वारा शिक्षण, प्रभावी शिक्षण तकनीकियों का प्रयोग, छात्र उपस्थिति एवं शिक्षक छात्र आत्मीय संबंध, दैनिक एवं साप्ताहिक शिक्षण योजना को भरना, प्रिंट रीच सामग्री का

उपयोग करने समेत अन्य विषयों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता अमित कुमार सिंह, फाजिलनगर खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश नारायण मिश्रा, पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह, जिला समन्वयक सत्येंद्र कुमार मौर्य, एसआरजी राम प्रकाश पाण्डेय, शिक्षक संकुल डा. शंकरदयाल पाठक, अवनीश सिंह, तस्लीम अंसारी, अमर सिंह, अरुण गोविंद राव, गोपाल वर्मा, दिवाकरमणि त्रिपाठी, मंजू सिंह आदि शिक्षक संकुल उपस्थित रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more