हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

30 July 2024

पुरानी पेंशन नहीं लागू की जा सकती


पिछले सत्र की तरह सरकार ने इस सत्र के पहले दिन ही स्पष्ट किया है कि सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन की सुविधा नहीं दी जा सकती। प्रश्नकाल में सपा के मान सिंह यादव द्वारा पुरानी पेंशन की बहाली के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में सरकार की ओर से संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि फिलहाल पुरानी पेंशन योजना लागू करने का कोई इरादा नहीं है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में जब यह खत्म की गई प्रदेश में सपा की सरकार थी। फिर वर्ष 2012 से वर्ष 2017 तक यह सत्ता में रहे और इन्होंने इस दिशा में कुछ भी नहीं किया और अब यह मुद्दा उठा रहे हैं। यह भी बताया

गया कि नई पेंशन व्यवस्था को लेकर कोई असंतोष नहीं है। इस पर डा. मान सिह यादव ने कहा कि असंतोष नहीं था तो दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों कर्मचारी कैसे एकत्र हो गए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more